रायपुर में अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: जनप्रिय कविताओं की वाल राइटिंग से सजा भाठागांव बस स्टेण्ड

रायपुर: नगर निगम रायपुर ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी जन्म शताब्दी पर सुशासन दिवस के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की। भाठागांव बस स्टेण्ड के पास स्थित सार्वजनिक स्थल पर अटल जी की लोकप्रिय कविताओं “गीत नया गाता हूं…” और “क्या हार में, क्या जीत में किंचित भयभीत नहीं मैं…” को सुंदर आर्ट वर्क वाल राइटिंग के रूप में प्रदर्शित किया गया।

यह आकर्षक वाल राइटिंग आमजनों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई है। अटल जी के संदेश को जनता तक पहुंचाने और उनके योगदान को याद करते हुए, रायपुर नगर निगम ने यह कदम उठाया है। इन कविताओं के माध्यम से अटल जी के दृढ़ नायकत्व और कर्मठता को सम्मानित किया गया है, जो सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

यह अनोखा प्रयास शहरवासियों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन गया है, जिससे अटल जी के आदर्श और उनके विचारों को और अधिक सम्मान मिल रहा है।