RRB ALP CBT 1 Result 2024: कब आएगा रिजल्ट, जानें कट-ऑफ और महत्वपूर्ण अपडेट्स
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नवंबर 2024 में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों के लिए CBT 1 परीक्षा आयोजित की थी। अब जबकि आंसर की जारी हो चुकी है, उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। RRB जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट्स पर इस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा।
परीक्षा की तारीख और विवरण
RRB ALP CBT 1 परीक्षा 25 से 29 नवंबर 2024 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 75 अंकों के प्रश्नपत्र में भाग लेना था। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
18,799 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती की जाएगी। यदि उम्मीदवार CBT 1 में सफल होते हैं, तो उन्हें CBT 2 में बैठने का मौका मिलेगा।
कट-ऑफ अंक का अनुमान
पिछले रुझानों और विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार की कट-ऑफ कुछ इस प्रकार हो सकती है:
- अनारक्षित (UR): 55-65
- OBC: 45-55
- SC: 40-30
- ST: 35-25
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया
RRB ALP CBT 1 परीक्षा का कच्चा स्कोर 75 अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। चूंकि परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होती है, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए स्कोर को समान रूप से गणना किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन
रिजल्ट के बाद, सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट में CBT 2 के पार्ट A के अंकों का 70% और CBAT के 30% अंक शामिल होंगे।
