आरक्षक भर्ती: रेंज लेवल ट्रेड और एमटी पूल के लिए 471 अभ्यर्थी पात्र, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

धमतरी। पुलिस लाइन रूद्री में पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के तहत आज रेंज लेवल ट्रेड और एमटी पूल के लिए 1944 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 591 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनके दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मापदंड का परीक्षण किया गया।

जांच के बाद 120 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए, जबकि 471 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित कर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया गया। इनमें 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ सहित अन्य शारीरिक मापदंड शामिल थे। कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेज में खामियां पाई गईं, जिनके निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और भर्ती कमेटी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक की महत्वपूर्ण अपीलें:

  1. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत और पारदर्शी है।
  2. किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं।
  3. यदि कोई पुलिस भर्ती के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत धमतरी पुलिस को दें।
  4. भर्ती प्रक्रिया में घूस देने या लेने वाले दोनों पक्षों पर कानूनी कार्यवाही होगी, और ऐसे अभ्यर्थियों को प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे पूरी तरह निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।