ठक्कर बापा वार्ड 17 की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर 10 हजार जुर्माना, ठेकेदार को दी सख्त चेतावनी

रायपुर: नगर निगम आयुक्त  श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने आज जोन 1 के ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 में सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी और कचरे के ढेर पाए गए। साथ ही, निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। इस लापरवाही पर संबंधित सफाई ठेकेदार श्री अमर झा पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ठेकेदार को तत्काल नोटिस देकर तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई, तो आयुक्त की स्वीकृति के बाद ठेके को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और लापरवाही बर्दाश्त न करने का संदेश दिया है।