गदर 2: अमीषा पटेल और अनिल शर्मा के क्रिएटिव मतभेद की कहानी
फिल्म मेकर अनिल शर्मा ने हाल ही में फिल्म गदर 2 में अमीषा पटेल की भूमिका और उनके साथ हुए क्रिएटिव मतभेदों पर बात की। उन्होंने बताया कि अमीषा को फिल्म में अपनी उम्र के अनुरूप किरदार निभाने में झिझक थी। अनिल ने कहा, “जब आप जीते की मां हैं, तो सास का किरदार भी निभाना होगा। कलाकार को हर तरह के रोल करना पड़ते हैं, जैसा नरगिस ने मदर इंडिया में किया था।”

अमीषा ने भी पुराने इंटरव्यू में अनिल शर्मा के साथ क्रिएटिव डिफरेंस की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने डायरेक्टर से बात नहीं की और असिस्टेंट डायरेक्टर्स के जरिए संवाद किया। हालांकि, इसका उनके पेशेवर संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा।
गदर 2, 22 साल बाद 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई और पहले की तरह ही सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹670 करोड़ की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े।
