कृषक उन्नति योजना: गंगाराम के खेतों में खुशहाली की फसल
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के मोटियारी गांव के किसान गंगाराम पटेल की कहानी कृषक उन्नति योजना की सफलता का जीता-जागता उदाहरण है। 7 एकड़ जमीन के मालिक गंगाराम पिछले साल 5 एकड़ में धान की खेती कर 118 क्विंटल धान बेचे। सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय करने और बोनस में मिले एक लाख रुपये ने उनकी जिंदगी बदल दी।इस राशि से गंगाराम ने अपना अधूरा घर पूरा किया और बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाई कराने का सपना साकार किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की टोकन प्रक्रिया और खरीदी केंद्रों की बेहतर सुविधाओं ने उनके काम को आसान बना दिया है।
अब गंगाराम बोनस की रकम का उपयोग आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने और उत्पादन बढ़ाने में कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और सरकार के प्रयासों को किसानों के लिए एक वरदान बताया। कृषक उन्नति योजना ने साबित कर दिया है कि सही नीतियां और योजनाएं न केवल किसानों को सशक्त बनाती हैं, बल्कि उनके खेतों में समृद्धि की फसल भी लाती हैं।
