रायपुर में ‘फ्रीडम रायपुर रन’ का आयोजन, धावकों ने दिखाया फिटनेस का जोश”
रायपुर में रविवार को हरिभूमि-आईएनएच द्वारा ‘फ्रीडम रायपुर रन’ का आयोजन किया गया, जिसमें राजधानीवासियों ने फिटनेस आइकॉन डॉ. ग्लैडसन जॉनसन के साथ दौड़ लगाई। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने दौड़ का उद्घाटन किया, जिसमें लोगों का जोश और उत्साह साफ देखा गया।
मरीन ड्राइव तेलीबांधा में आयोजित इस मैराथन दौड़ को दो वर्गों में बांटा गया – पहले 10 किलोमीटर और फिर 5 किलोमीटर की दौड़। विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने इन रेसों में भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार मिले, जिसमें 10 किलोमीटर के विजेताओं को 50-50 हजार रुपये और 5 किलोमीटर के विजेताओं को 25-25 हजार रुपये दिए गए।
इस आयोजन के टाइटल स्पांसर फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल थे, जबकि कई प्रमुख कंपनियों ने इसे सपोर्ट किया। रायपुर पुलिस, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन और खेल विभाग ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया।उद्घाटन और समापन समारोह में प्रमुख नेता और विधायक शामिल हुए, जिनमें रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज प्रमुख थे।
