नहाते समय पति ने पत्नी को Kiss करना पड़ा भारी, लोगों ने कर दी पिटाई…
अयोध्या, 23 जून 22022 : आय – दिन लोगों द्वारा अजीबो ग़रीब हरकतों की खबर आती रहती है ऐसा ही एक ख़बर रामनगरी अयोध्या से आ रही है जहाँ राम की पैड़ी पर नहाते समय एक शख्स ने अपनी पत्नी को किस कर लिया। दोनों को ऐसा करते वहां पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी।
अयोध्या की सरयू नदी में एक युवक अपनी पत्नी को Kiss कर दिया. फिर रामभक्तों ने जो किया उसे देखिए… pic.twitter.com/qMgYHM1toD
— Ganpat Lal (@GanapatGautam) June 23, 2022
जानकारी के अनुसार, पति – पत्नी मंगलवार को अयोध्या में राम की पौड़ी पर स्नान करने आए थे। इस घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पति पत्नी किस करते हुए दिखाई दे रहा हैं, वहीं दूसरे वीडियो में पति की पिटाई हो रही है।
यह वीडियो एक सप्ताह पुराना है। इस मामले कोई शिकायत नहीं आई है। इस मामले में संतों ने नाराजगी जताई और पति की पिटाई को सही करार दिया गया।
