CG NEWS : माओवादियों ने गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट…

रायपुर, 19 जून 2022 : कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहा माओवादियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है। माओवादियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी। माओवादियों ने हत्या की इस घटना को गांव के जंगल में अंजाम दिया है। युवक की हत्या के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार, मर्दापाल थाना क्षेत्र  अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़पडी के टोडाबेड़ापारा का रहने वाला युवक सोमा राम कई दिनों से नक्सलियों के निशाने में था। वहीं शनिवार की रात करीब 8 से 10 की संख्या में माओवादी युवक के घर पहुंच गए। 

हत्या की घटना के बाद नक्सलियों ने गांव में पर्चा भी फेंका है जिसमें सुमाराम की हत्या का कारण पुलिस का मुखबिर होना बताया है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा की यह मुखबिरी करता था। इस कारण इसे सजा दी गई है।