क्या आप जानते हैं? एक ऐसा देश जो भारत के मणिपुर से भी छोटा है…

विदेश। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तो 10 से 15 गुना तक छोटा है, लेकिन इस देश की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मचा हुआ है। इस देश का नाम इजराइल है।

इजराइल जिस ईरान को टक्कर दे रहा है उसके मुकाबले भी ये एरिया में 75 गुना छोटा है। करीब 22 हजार 145 स्क्वायर किलोमीटर में फैले इजराइल की कुल आबादी करीब 90 लाख है और ज्यादातर पॉपुलेशन यहूदी है।

लेकिन इजराइल अपने चारों तरफ जंग से घिरा हुआ है, क्यों? मिडिल ईस्ट के किन देशों से इसकी दुश्मनी है और आखिर किसके दम पर इजराइल मिडिल ईस्ट में तबाही मचा रहा है।