रेस्क्यू राहुल : एम्बुलेंस में बैठे राहुल के माता-पिता, भारतीय सेना के जवानों ने संभाला रखा है मोर्चा, जल्द बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी…

जांजगीर-चांपा, 14 जून 2022 : राहुल को लेकर राहत की खबर सामने आई है। मासूम ने बोर के अंदर से अपना हाथ हिलाया है, इधर भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। किसी भी वक्त राहुल को टनल से बाहर निकालने में सफलता हासिल की जा सकेगी और ग्रीन कॉरिडोर से उन्हें सीधा अपोलो हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। राहुल के माता-पिता को भी एम्बुलेंस में बैठा दिया गया।


बता दें कि, भारतीय सेना के जवानों ने अब राहुल को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जॉइंट ऑपेरशन के जरिए ग्रेनाइट मिक्स्चर चट्टान को तोड़ने की जद्दोजहद जारी है। करीबन 6 से अधिक जवानों की टीम टनल के भीतर पहुंची है। जवानों ने दावा किया है कि हम राहुल को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे, वहीं राहुल को खाना भी भेजा गया है।

जिला कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला के अनुसार राहुल का मूवमेंट बढ़ा है। राहुल ने बोरवेल के भीतर से भूख लगने का इशारा किया, जिसके बाद हमारी टीम ने राहुल से संपर्क कर खाना भेजा है।

You may have missed