CG NEWS : बैंक कर्मी युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
रायपुर, 13 जून 2022 : बिलासपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहाँ बैंक कर्मी युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक और युवती स्कूल दोस्त थे। बहुत दिनों बाद उनकी मुलाकात हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान युवक उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। युवक के द्वारा शादी से माना करने बाद, इससे परेशान होकर युवती ने उसके खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है।
युवती बैंक में काम करती है। मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर निवासी आशीष अग्रवाल (28) उसके साथ स्कूल में पढ़ता था।
आरोपी ने कहा कि वह दोस्ती तक ही सीमित रहेगा। शादी अपने घरवालों की मर्जी से ही करेगा। युवती के FIR दर्ज कराने के बाद अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
