CG News: स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 3 करोड़ की राशि, सीएम साय ने की घोषणा…

cg news raipurnews chhhattisgarhnews

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए जहाँ उन्होंने खिलाडियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ।

हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया