मिस्डकॉल व नमो ऐप से ले सकेंगे भाजपा की सदस्यता, भाजपा कार्यालय में हुई बैठक…

bjp : raipurnews cg news

राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जाने वाले सदस्यता महाअभियान को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर दी जाने वाली आवश्यक जानकारियों से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।

सदस्यता अभियान 1 सितबर से प्रधानमंत्री मोदी की सदस्यता लेने के साथ शुरू होगी जो कई चरणों तक जारी रहेगी। कार्यशाला का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष आभा तिवारी के वंदेमातरम् से हुआ।

जिले के सदस्यता अभियान प्रभारी सावन वर्मा ने आवश्यक जानकारी दी फिर प्रदेश भाजपा के महामंत्री भरत लाल वर्मा ने पार्टी के इस कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी। पीपीटी के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता लेने की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की सदस्यता मिस्डकॉल के जरिए भी मिलेगी। हम चाहे तो नमों ऐप के माध्यम से भी सदस्यता ले सकते हैं। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, वे सामान्य ढंग से सदस्यता ले सकते हैं। इसकी भी व्यवस्था पार्टी द्वारा की गई है।

सहसंयोजक आभा तिवारी ने सदस्यता को लेकर लोगों के मन में उठ रहे प्रश्नों का समाधान किया। कहा कि हम सरल ढंग से पार्टी के सदस्य बन भी सकते हैं और लोगों को बना भी सकते हैं। कार्यशाला के मुय वक्त महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि यह अभियान पार्टी की दृष्टि से आवश्यक है। पिछले 10 वर्षों के बाद पार्टी सदस्यता अभियान प्रारंभ कर रही है।

शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को नए सिरे से सदस्यता लेनी है। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की कार्यशाला के बाद आज जिला स्तर की कार्यशाला हो रही है। इसके बाद मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर शक्ति केन्द्र व बूथ केन्द्रों तक जाकर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed