lok sabha election 2024 : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेसीसीजे को बड़ा झटका…

बसना : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनामिका पॉल अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ भाजपा में एंट्री ले ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के समक्ष सदस्यता ली गई है। डॉ. अनामिका पॉल पीएम नरेन्द्र मोदी की नीति से बेहद प्रभावित हुई हैं। जिसकी वजह से उन्होंने भाजपा में प्रवेश कर लिया है।
डॉ. अनामिका पॉल प्रेस कांफ्रेंस करेंगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, डॉ. अनामिका पॉल के साथ कई पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी संदर्भ में आज वे शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। ये कॉन्फ्रेंस सरायरपाली में की जाएगी।

You may have missed