अब भाजपा के निशाने पर मेयर एज़ाज ढेबर…
रायपुर 5 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ सरकार बदलने के बाद अब इधर तेजी से गुजर रहे घटना क्रम में भूपेश बघेल के करीबी के तौर पर चर्चित महापौर एज़ाज ढेबर के खिलाफ भी मोर्चाबंदी शुरू हो गई है। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे की अगवाई में भाजपा पार्षद दल की अहम बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक रायपुर की सभी सीटों में कांग्रेस की करारी हार के लिए शहरी सरकार के चाल चलन व चरित्र को दोषी माना जा रहा है और महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि निर्दलीय व कई कांग्रेसी पार्षदों का साथ भाजपा को मिल रहा है और इसके बूते शहरी सरकार को पलटने और भाजपा के महापौर के ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक यह बैठक अभी जारी है।
