वितरण केन्द्रों तक पहुंचने मतदान कर्मियों को मिलेगी बस सुविधा…

रायपुर , 15 नवम्बर 2023 : विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए मतदान दलों के कर्मचारियों-अधिकारियों को सेजबहार और तिल्दा सामग्री वितरण केन्द्रों तक पहुंचने के लिए कलेक्टोरेट परिसर से बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह तिल्दा से रायपुर आने वाले मतदान कर्मियों को भी तिल्दा थाना परिसर से बस सुबह पाँच बजे मिलेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि रायपुर शहर से सेजबहार वितरण केन्द्र के लिए दो बसें कल सुबह 5 बजे से कलेक्टोरेट से रवाना होंगीं। यह दोनों बसें सुबह साथ बजे तक सेज बहार और कलेक्टोरेट के बीच लगातार चलेंगी।
इसी तरह कल सुबह 5 बजे तिल्दा वितरण केन्द्र के लिए कलेक्टोरेट परिसर से ही मतदान कर्मियों को लेकर तीन बसें जायेंगी। ठाकुर ने बताया कि मतदान कराने के लिए पूरे ज़िले के अधिकारी कर्मचारियों को अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी पर लगाया गया है।
मतदान दलों को सामग्री वितरण केंद्रों तक समय पर आसानी से पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा मतदान कर्मियों को निर्धारित समय पर कलेक्टोरेट परिसर पहुंकर बस सुविधा का लाभ लेने के निर्देंश दिए गए है।

You may have missed