Cricket News : आईसीसी द्वारा जारी की गई लेटेस्ट वनडे रैंकिंग के अनुसार वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल अब दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज है. इससे पहले तक वनडे फॉर्मेट में नंबर-1 का ताज़ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के सिर पर सजा हुआ था. शुभमन गिल ने बाबर आज़म को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी रैंकिंग की नंबर-1 पर पोजिशन पर कब्जा कर लिया है.
शुभमन गिल पिछले करीब एक साल से बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. आईसीसी की वनडे रैंकिंग में सबसे ऊपर बाबर आज़म बैठे हुए थे. वर्ल्ड कप मैचों के दौरान बाबर आज़म का बल्ला चल नहीं पाया और शुभमन गिल ने कई बार अच्छी पारियां खेली, जिसका असर आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दिखा.