बादल फटने से बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी…

सिक्किम , 4 अक्टूबर 2023 : सिक्किम की साउथ ल्होनक झील में मंगलवार देर रात बादल फटने से तिस्ता नदी में भयानक उफान आ गया। सिक्कम के तीन जिलों मंगन, गंगटोक और पाक्योंग में तिस्ता के किनारे सड़कें और पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद सेना के 23 लोग लापता हैं। उनके पानी के बहाव में बहने की आशंका है। वहीं कई लोगों के घर और वाहन कीचड़ में डूब गए हैं। सेना के जवानों की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। 23 सेना जवान के लापता होने की सूचना है और जवानों के कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
लापता जवानों की तलाश जारी
भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि सिंगतम और रंगपो के बीच बरदांग छावनी से 23 जवान-अधिकारी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सेना ने बरदांग में बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे। उनमें से कई वाहन बह गए हैं। मिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का एक हिस्सा बह गया। कई सड़कें बंद है। सिरवानी में जलविद्युत परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों के लापता होने की भी खबर है। सिक्किम सरकार के मंत्री और अधिकारी इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *