रायपुर नगर निगम में MIC बैठक हुई संपन्न, शहर में शुरू होगी ई बसें…

रायपुर , 28 जुलाई 2023 : आज राजधानी रायपुर नगर निगम की MIC बैठक संपन्न हुई. जिसमें कुल 27 एजेंडो को लेकर चर्चा हुई एमआईसी बैठक के बाद नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहर विकास से जुड़े कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रुप से ढाई सौ करोड़ का नगर निगम बॉन्ड जारी करने जा रहा है जिसके लिए हमने पांच जगह चिन्हित किए हैं,सड़क,नाला नाली निर्माण को लेकर, नामकरण के मुद्दे साथ ही रायपुर शहर में ई बसे शुरू करने जा रहे है.
इसके लिए हम बॉन्ड करेंगे 80 बसें शहर में संचालित करेंगे अगर हम 200 करोड़ का बॉन्ड लेते हैं तो 2 साल में हमें ₹52 करोड़ की सब्सिडी भारत सरकार से मिलेगी यह इंदौर में अभी चल रहा है इंदौर में 750 सौ करोड़ का बॉन्ड जारी हुआ है हमने 200 करोड़ का बॉन्ड लिया है हमे 52 करोड़ सब्सिडी प्राप्त होगी . और टैक्स में को चक्रवर्ती ब्याज जिससे आम जनता को वहन करना पड़ता है जो टैक्स पटाते हैं ऐसे चक्रवृदी ब्याज को खत्म कर रहे है.
वीआईपी रोड का नाम राजीव गांधी करने के बाद वीआईपी चौक का नाम अब माता कौशल्या के नाम से जाना जाएगा।तेलीबांधा से अंबेडकर तक नया रोड बनेगा।शहर के अलग अलग इलाके में गड्ढों को लेकर टेंपरेरी तौर पर ठीक किया जायेगा.