छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिन तक नही होगी बारिश, दिनभर छाए रहेंगे बादल…

रायपुर , 30 जून 2023 : छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों तक बारिश का दौर थमा रहेगा, साथ ही तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी, मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, तापमान 35-36 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है, वहीं उमस भी बनी रहेगी।
हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, दिनभर बादल भी छाए रहेंगे,फिलहाल अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी हिस्सों में बारिश की संभावना कम है, वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ समेत कुछ हिस्सों में भरी बारिश की संभावना है.

You may have missed