ब्रेकअप के बाद युवक ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस…

दुर्ग , 29 जून 2023 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। युवक मेडिकल स्टोर में काम करता था। बताया जा रहा है कि, बंटी का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। उससे ब्रेकअप होने के बाद से वो दुखी था। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय बंटी यादव दुर्ग के आमापारा का रहने वाला था। बुधवार रात उसका शव पंखे में लगे फंदे से लटकते मिला। बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। 25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था।
मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *