नई दिल्ली , 20 जून 2023 : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत जारी है। मंगलवार को बीपीसीएल (BPCL),एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये पर बनी हुई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये में बिक रहा है।
वहीं, अन्य बड़े महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.66 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.26 रुपये में बिक रहा है।
पटना: पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ: पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर, जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर, नोएडा: पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर।