मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में है आज बारिश के आसार…

रायपुर : प्रदेश में आज मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर अंधड के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं अन्य जगहों में मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि का अनुमान है।

तेज बारिश से तापमान में गिरावट

लोरमी इलाके में दूसरे दिन एक बार फिर मौसम ने करवट लिया और इलाके में तेज बारिश हो रही है।तेज बारिश और आंधी तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी जानकारी मिल रही है। लोरमी- कोटा मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित है। वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज सिर्फ एक दो स्थानों में अधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। वहीं अन्य जगहों में गर्मी का प्रकोप रहेगा। बात करें रायपुर की तो बादल साफ रहेगा। जिसके चलते तापमान में भीषण गर्मी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *