नगर पालिक निगम रायपुर में 10 राजस्व उप निरीक्षक राजस्व निरक्षक पद पर हुए पदोन्नत…

रायपुर, 26 अप्रैल 2023 : नगर पालिक निगम रायपुर की विभागीय पदोन्नति समिति की दिनांक 11 अप्रैल 2023 की बैठक में अनुशंसित अनुसार नगर निगम के राजस्व निरीक्षक सर्वश्री प्रमोद राव जाधव, मानकू राम धीवर, अमरनाथ साहू,विजय कुमार शर्मा को सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर परीविक्षा अवधि के अधीन वेतनमान 9300-34800 ग्रेंड पे 4200 वेतन मेट्रिक्स लेबल – 8 में पदोन्नति दी गयी है.
वहीं राजस्व उप निरीक्षक सर्वश्री राजू दुबे,राजेन्द्र कुमार, वल्लभ शर्मा,सुनील कुमार ध्रुव,मनीष कुमार मरकाम,राम सेन्द्रे, नरेन्द्र सोनी,महादेव रक्सेल, कैलाश कुमार मरकाम, सुनील रघुवंशी को राजस्व निरीक्षक पद पर विभागीय पदोन्नति समिति की दिनांक 11 अप्रैल 2023 की बैठक में अनुशंसित अनुसार परिविक्षा अवधि के अधीन वेतनमान 5200-20200 ग्रैंड पे – 2800 वेतन मेट्रिक्स लेबल -7 में पदोन्नति दी गयी है. उक्ताशय का आदेश नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी करते हुए तत्काल प्रभावशील कर दिया है.