ईद उल फितर पर्व पर नगर की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों में समुचित सफाई, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश…

रायपुर , 20 अप्रैल 2023 : रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों, उपायुक्त स्वास्थ्य, कार्यपालन अभियन्ता जल, कार्यपालन अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए दिनांक 22 अप्रैल 2023 शनिवार को ईद उल फितर के पर्व पर नगर की प्रमुख मस्जिदों,ईदगाहों में समुचित सफाई, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, पानी के टैंकरों, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ.
विशेष रूप से ईदगाहभाठा, मौदहापारा, छोटापारा, तात्यापारा, पंडरी, ईरानी डेरा एवं अन्य स्थानों पर स्थित मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई, पानी के टैंकरों, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करवाने और नगर के मुस्लिम बहुल वार्डों में विशेष सफाई, पानी के टैंकरों, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करवाने के निर्देश सम्बंधित निगम अधिकारियों को दिये गये हैं, वहीं सीरत मैदान शास्त्री बाजार के सामने विशेष सफाई, चूने की लाइनिंग, पानी के टैंकरों, प्रकाश व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये गये हैँ.

You may have missed