नक्सलियों ने जवानों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में प्रधान आरक्षक समेत दो जवान शहीद…

राजनांदगाव, 20 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया।
घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए हैं। नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी आगजनी कर दिया है। ये मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।
जानकारी अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए।
इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित की मौत हो गई है।

You may have missed