बड़ों की सलाह से किया काम होगा सफल, धनु, मीन राशि वाले सावधान, जानें आज का अपना राशिफल

आज का राशिफल, 28 जनवरी 2023 : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
मेष राशिफल :–
आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने एक अच्छी जगह बनाएंगे।
वृष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों के प्रति मन में कोई द्वेष नहीं रखना है। अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है
कर्क राशिफल :– 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा।
सिंह राशिफल :–
आपके लिए आज दिन अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे।
कन्या राशिफल :–
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहेंगे।
तुला राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए भूमि व भवन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके अपने करीबियों से संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल :–
वृश्चिक राशि के नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी से साझीदारी करने से बचें। अपने लेनदेन के मामले में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें
धनु राशिफल :–
धनु राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशिफल :–
आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
कुंभ राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मीन राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा और आपका दिन आनंद में रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed