बड़ी घटना : 48 तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मचा हड़कंप…

जशपुर , 18 जनवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दो बसों में सवार होकर यात्री तीर्थ के लिए निकले थे। इनमें से एक बस हादसे का श‍िकार हो गई। इस बस में 48 लोग सवार थे जिनमें 8 को गंभीर चोट आई।
बता दे ये सब काशी विश्वनाथ के दर्शन करके सभी चंद्रपुर जा रहे थे। यह घटना तपकरा थाना के पास सिंगीबहार की है।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों की चीखपुकार माहौल में गूंजने लगी। बस पलटने के बाद कड़ाके की ठंड में यात्री मदद की गुहार लगाते रहे।

You may have missed