कांग्रेस वरिष्ठ नेता और सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन , भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक…

नई दिल्ली, 14 जनवरी 2023: पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने गए कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। आपको बता दे की संतोख सिंह की तबीयत उस समय बिगड़ी थी, जब वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार , यात्रा जब लुधियाना से रवाना हुई, तब संतोख सिंह पद यात्रा कर रहे थे। तभी यात्रा के दौरान उन्हें असहज महसूस होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पंजाब में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण भी समाप्त होने जा रहा है। यहां से यात्रा हिमाचल और फिर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओ ने बताया की संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा शुरू होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम बड़े नेताओं ने संतोख सिंह के असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुक्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा “भारतजोड़ोयात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी जी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे जनसेवा में सदैव समर्पित रहे। देश जोड़ने की इस यात्रा महायज्ञ में भी वह अपनी आहुति दे रहे थे।

You may have missed