रायपुर , 16 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले की वनबघेरा की जय बूढ़ा देव समूह की महिलाओं ने एक ऐसा नवाचार किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। यहाँ की महिलाओ मछली का अचार बनाया है। जिसे बेचकर खूब लाभ कमा रही है।प्रदेश की महिलाओं ने बनाया मछली अचार , हो रहा खूब मुनाफा…
सरिता मंडावी ने बताया कि उन्हें पंचायत के अधिकारियों ने कहा कि अचार तो सभी बनाते हैं कुछ नया बनाओ। हमने कहा कि आम के अलावा लहसुन आदि का भी अचार बनाते हैं। फिर हमने कहा कि लोग मछली के शौकीन रहते हैं। इसका अचार बनाकर देखते हैं। पनकाज प्रजाति की मछली का अचार बनाया और एक दिन गौठान मेला में उसे रखा। यह 5 हजार रुपये का बिका।
फिर लगा कि इसमें तो बड़ी संभावना है। फिर उत्पादन आरम्भ किया। सरिता ने बताया कि एक किलो मछली अचार की कीमत 50 रुपए है। हमें ट्रेनिंग में बताया गया कि अलग सा उत्पाद बनाओ, हमने किया, हमें सफलता मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आउट ऑफ बॉक्स आईडियाज को बढ़ावा दे रही है और मैनेजमेंट फण्डा अब ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों तक भी पहुंच रहे हैं।