सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी , सरकार ने किया यह बड़ा ऐलान…

नई दिल्ली , 10 नवंबर 2022 : सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को घर बनाने के लिए मिलने वाले बिल्डिंग एडवांस यानी बैंक से लिए होम लोन की ब्याज दर को 7.9 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है और एडवांस के की ब्याज दरों में कटौती की जानकारी दी है।
सरकार के इस फैसले से 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए कर्मचारियों को घर बनाने, घर या फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से लिए गए होम लोन को चुकाने के लिए दिए जाने वाले एडवांस के इंट्रेस्ट रेट में 80 बेसिस प्वाइंट यानी 0.8 फीसदी की कटौती कर दी है।
सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचा​री अब 31 मार्च, 2023 तक 7.1 फीसदी सालान ब्याज दर पर एडवांस ले सकते हैं। अब सवाल यह है कि कर्मचारी कितना एडवांस ले सकते है? मूल वेतन के हिसाब से 34 महीने तक का या अधिकतम 25 लाख रुपये तक एडवांस ले सकते हैं।