Skip to content
UPI24 News

UPI24 News

खबर का सबसे तेज़ सफ़र

Primary Menu UPI24 News

UPI24 News

  • Home
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • Latest
  • अब एलन मस्क के हाथ में Twitter की कमान , चार अधिकारी बर्खास्त…
  • Latest
  • अंतर्राष्ट्रीय

अब एलन मस्क के हाथ में Twitter की कमान , चार अधिकारी बर्खास्त…

October 28, 2022 Yogesh Katre
सैन फ्रांसिस्को, 28 अक्टूबर 2022 : उद्योगपति एलन मस्क Elon Musk ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। उन्होंने इस सोशल मीडिया कंपनी की कमान संभालते ही चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिनमें भारतीय मूल के CEO (मुख्य कार्यकारी) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी दी गई है।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी खबर में कहा कि मस्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीदने के 44 अरब अमेरिकी डॉलर के करार को अमलीजामा पहना दिया। खबर में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि मस्क ने “कम से कम चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने के साथ ही ट्विटर से अधिकारियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू कर दिया है.”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के जिन कार्यकारी अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेट शामिल हैं। अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, “पिछले साल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किए गए अग्रवाल की मस्क के साथ सार्वजनिक और निजी रूप से कहासुनी हो गई थी। मस्क ने ‘कंटेंट मॉडरेशन’ (ऑनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया) के मामले में गड्डे की भूमिका की भी सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी।
FacebookXRedditGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: alen mask, four officers sacked, twitter, Twitter now in the hands of Elon Musk, अब एलन मस्क के हाथ में Twitter की कमान, चार अधिकारी बर्खास्त...

Continue Reading

Previous देश के इन राज्यों में 5 दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
Next इन कर्मचारियों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी , राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

इन्हें भी पढ़े

  • Featured
  • Latest
  • राजनीति
  • रायपुर

विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर राज्यपाल का फोकस, रिक्त पद जल्द भरने और परीक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

September 1, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • Tech
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS का भव्य कैंपस, प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के अवसर

September 1, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर

भटगांव के किसानों को बड़ी राहत, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र

September 1, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • Tech
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम पर संकट, 35 सिग्नल और 120 से ज्यादा कैमरे खराब

September 1, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय

CGPSC-2025: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

September 1, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म
  • राजनीति
  • रायपुर

CGPSC मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग-भिलाई समेत 7 ठिकानों पर छापेमारी

September 1, 2026 upi24 news

Recent Posts

  • विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर राज्यपाल का फोकस, रिक्त पद जल्द भरने और परीक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
  • नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS का भव्य कैंपस, प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के अवसर
  • भटगांव के किसानों को बड़ी राहत, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र
  • रायपुर में हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम पर संकट, 35 सिग्नल और 120 से ज्यादा कैमरे खराब
  • CGPSC-2025: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

Archives

Categories

Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations

Website security powered by MilesWeb