Sunday, February 9, 2025

नक्सलियों द्वारा बंदूक छोड़ना हर्ष का विषय – विष्णु देव साय…

रायपुर : प्रदेश की विष्णु सरकार द्वारा लाई गई आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनरुत्थान के लिए कार्य करने की बात कही है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – अत्यंत हर्ष का विषय है कि माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर के 30 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से कई ईनामी माओवादी भी रहे हैं।

माओवाद के काले साये से रक्षा के लिए हमारी सरकार हरसंभव और हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। इस माओवाद के कुचक्र में फंस चुकी बस्तर की आम आदिवासी जनता भी अब पुनः मुख्यधारा में आने का प्रयास कर रही है, जो स्वागतेय है।

हमारी सरकार नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्यधारा में आने वाले इन आदिवासियों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।

गौरतलब है कि आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए विष्णु सरकार ने “नियद नेल्लानार योजना” मतलब “आपका अच्छा गांव” योजना की शुरुआत की है। जिससे कि गांव में सारी मूलभूत सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी नक्सली प्रभावित होकर बंदूक छोड़ रहे हैं। बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले तीस नक्सलियों में 9 नक्सली लगभग 39 लाख के इनामी थे। 2024 में अब तक 180 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। वहीं 76 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Related Articles

रायपुर: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शटर लॉक होने से फंसे लोग, मीडियाकर्मियों से बदसलूकी और पुलिस की गिरफ्तारी

रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शनिवार रात करीब 9:00 बजे एक अजीबो-गरीब हादसा हुआ, जब शोरूम का शटर लॉक हो गया...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा और पंजाब में जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हरियाणा और पंजाब में BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 27 साल...

निहारिका बारिक बनीं छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायपुर: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शटर लॉक होने से फंसे लोग, मीडियाकर्मियों से बदसलूकी और पुलिस की गिरफ्तारी

रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शनिवार रात करीब 9:00 बजे एक अजीबो-गरीब हादसा हुआ, जब शोरूम का शटर लॉक हो गया...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा और पंजाब में जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हरियाणा और पंजाब में BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 27 साल...

निहारिका बारिक बनीं छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह...

पैसों की बर्बादी: स्मार्ट सिटी लाइटिंग का कार्य बना सवाल !

रायपुर : स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए सुंदरीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में हैं। छह महीने पहले...

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने जनता से संवाद के जरिए अपने विजन को किया साझा, निगम के विकास और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

शहरी सरकार के चुनावी माहौल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने शुक्रवार को एक संवाद सत्र में अपने विचार रखे। इस सत्र...