लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग में उर्वशी रौतेला ने किया धमाल, रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने दिल्ली रॉयल्स को हराया

रायपुर में गुरुवार को लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग की धमाकेदार शुरुआत हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला ने सीरीज की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। उर्वशी ने “आज की रात..” सॉन्ग पर डांस किया और इसके बाद “नाम है मेरा मेरा..” सॉन्ग पर भी अपने कदमों से फैंस का दिल जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

18 फरवरी तक होने वाले सभी मैचों में एंट्री फ्री कर दी गई है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी राहत मिली है।

पहला मुकाबला: रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराया

शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लीग के पहले दिन सुरेश रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम ने शिखर धवन की दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172/7 रन बनाए, लेकिन छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने 14.4 ओवर में 174/5 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

आज के मुकाबले: राजस्थान किंग्स बनाम दुबई जायंट्स और गुजरात सैंप आर्मी बनाम बिग बॉयज

आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच शाम 4 बजे खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयज के बीच शाम 7 बजे से होगा। इन मैचों में 15-15 ओवर की क्रिकेट होगी।

टीमों की कप्तानी:

  • राजस्थान किंग्स – ड्वेन ब्रावो
  • दुबई जायंट्स – शाकिब अल हसन
  • गुजरात सैंप आर्मी – यूसुफ पठान
  • बिग बॉयज – तिलकरत्ने दिलशान

टीमों की लिस्ट:

  • छत्तीसगढ़ वॉरियर्स: सुरेश रैना (कप्तान), सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केवोन कूपर, विशाल कुशवाह, मार्टिन गुप्टिल, अंबाती रायडू, अमित मिश्रा, और अन्य।
  • दुबई जायंट्स: शाकिब अल हसन (कप्तान), थिसारा परेरा, केन्नार लुईस, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, और अन्य।
  • हरियाणा ग्लेडिएटर्स: हरभजन सिंह (कप्तान), पवन सुयाल, इमरान खान, इशांक जग्गी, और अन्य।
  • गुजरात सैंप आर्मी: यूसुफ पठान (कप्तान), मोईन अली, ओबस पीनार, केसरिक विलियम्स, और अन्य।
  • बिग बॉयज: तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), हर्शल गिब्स, चिराग गांधी, और अन्य।
  • दिल्ली रॉयल्स: शिखर धवन (कप्तान), लेंडल सिमंस, दनुष्का गुनाथिलाका, और अन्य।
  • राजस्थान किंग्स: ड्वेन ब्रावो (कप्तान), अंकी राजपूत, शाहबाज नदीम, और अन्य।

यह क्रिकेट इवेंट पूरी दुनिया में फैले क्रिकेट फैंस के लिए एक शानदार अवसर है।