रायपुर नगर निगम चुनाव: मीनल चौबे ने कालीमाता वार्ड शक्तिनगर से किया जनसंपर्क, विकास का किया वादा
रायपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे ने धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कालीमाता वार्ड शक्तिनगर से जनसंपर्क की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा भी उनके साथ रहे और उन्होंने जनता से अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
मीनल चौबे का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता को संबोधित किया और अपनी बात रखी। इस दौरान मीनल चौबे ने कहा कि यदि रायपुर नगर निगम में भाजपा महापौर के रूप में चयनित होती है, तो नगर निगम के विकास को गुणात्मक गति मिलेगी और शहर में और भी सुधार होंगे।
भा.ज.पा. के इस प्रचार अभियान को लेकर मीनल चौबे के समर्थक उत्साहित नजर आए और चुनावी मैदान में उनकी जीत को लेकर भरोसा व्यक्त कर रहे हैं।
