दो स्कार्पियो की आपस में टक्कर , मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने निकली थी गाड़ियां

जगदलपुर , 7 अक्टूबर 2022 : जगदलपुर जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने निकली दो स्कार्पियो की आपस में टकर हो गई है. बताया जा रहा है कि लोहंडीगुड़ा में मुख्यमंत्री के काफिले के लिए जा रही दो गाड़ियां रिहर्सल करने के दौरान आपस में टकरा गई. इससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई.
जगदलपुर से लोहंडीगुड़ा के धुरगुड़ा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही गाड़ियों का कारकेट टेकामेट के पास आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई.