बीजापुर में दर्दनाक घटना, CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो 22वीं बटालियन मिंगाचल में पदस्थ था। वह बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे पप्पू यादव ने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले में गोली मार ली। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है।

You may have missed