Gold Price Update: करवा चौथ का त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाली है। इससे पहले आज कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को जहां चांदी की कीमतों में तेज़ी आई है वहीं दूसरी ओर सोने का भाव कम हुआ है। सोने की कीमतें आज 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 60,800 रुपये प्रति किलो के ऊपर कारोबार कर रहा है।
आज सोने की कीमतों में 73 रुपये की कमी आई है। जबकि गुरुवार को एमसीएक्स पर 24 कैरेट शुद्धता सोने के भाव में 229 रुपये का उछाल आया था जिसके बाद 24 कैरेट शुद्धता सोने की कीमत 51,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी की कीमतों में आज 178 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि गुरुवार को भी चांदी के भाव में 753 रुपये की तेज़ी के बाद चांदी के भाव 61,520 रुपये प्रति किलो हो गए थे।
24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव
वहीं बात करें 24 कैरेट शुद्ध सोने की तो इसके भाव आज 552 बाद गए हैं जिसके बाद इसकी कीमत 51,838 रुपये, जबकि 23 कैरेट गोल्ड 549 रुपया महंगा हुआ है जिसके बाद इसकी कीमत 51,630 रुपये पर पहुंच गई है, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 506 रुपये बढ़ने के बाद 47,484 रुपये पर बनी हुई है।