छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक 2022 : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

आरंग ,9 अक्टूबर 2022:  छत्तीसगढ़ में अब पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो मिल रही है। ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। इसी के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर आज छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने के लिए आयोजित छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक के तहत शनिवार दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत सेमरिया(न) में राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक संपन्न हुआ। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के चेहरे में खुशी देखने को मिली।
इस छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। 
राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष गोकुल कुमार साहू ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को स्थान दिलाने के लिए किया जा रहा है। इसी तरह आज ग्राम पंचायत सेमरिया में भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन किया गया था जिसमें हमारी परंपराओं के अनुरूप 14 पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिए, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजन के पश्चात राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” का गान कर प्रारंभ किए और समस्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में सरपंच मनीष सारंग, पूर्व सरपंच एवं उपसरपंच नंदू लाल साहू, सचिव पुष्पा गोस्वामी, शाला अध्यक्ष छनू साहू, शाला सदस्य नंद साहू, राजीव मितान क्लब कोषाध्यक्ष जय साहू, सचिव हर्ष साहू, सह सचिव सेवंत साहू, सदस्य राजा सिन्हा, राजीव साहू, गौठान समिति अध्यक्ष छनू यादव एवं हाई स्कूल प्रिन्सिपल जयंत कुमार पांडेय और उनका पूरा स्टाफ़ मौजूद रहा।