जनरल बिपिन रावत की मौत का चौंकाने वाला सच: हेलीकॉप्टर क्रैश के पीछे था मानवीय भूल

8 दिसंबर 2021 को भारतीय सेना के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत एक दुखद हेलीकॉप्टर हादसे में हो गई थी। यह हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ, जब Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर को पहाड़ियों से टकराने के बाद आग लग गई थी।

तीन साल बाद, संसद में एक रिपोर्ट पेश की गई, जिसने इस हादसे के असली कारण का खुलासा किया। रिपोर्ट में बताया गया कि हेलीकॉप्टर क्रैश का कारण “मानवीय भूल” था, यानी पायलट और क्रू की चूक। फ्लाइट डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की जांच में यह बात सामने आई कि अचानक मौसम परिवर्तन के कारण पायलट रास्ता भटक गया, जिससे हेलीकॉप्टर गलत लोकेशन पर चला गया और हादसा हुआ।

रक्षा मंत्रालय ने इस रिपोर्ट में यह भी कहा कि हादसे की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जांच समितियों की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। यह हादसा भारतीय सैन्य इतिहास में एक काला दिन था, लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ चुकी है।