आरंग , 02 अगस्त 2023 : छत्तीसगढ़ के 21 तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश पर कार्यालय कलेक्ट्रेट से आदेश जारी हुआ है।
वहीं आरंग के तहसीलदार विनोद साहू को मंदिरहसौद तहसील कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। राममूर्ति दीवान आरंग तहसील के नए तहसीलदार एवं नीलम सिंह पिस्दा आरंग के नये नायब तहसीलदार नियुक्त किये गए है।