रायपुर, 7 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक “सुशासन तिहार 2025” का आयोजन रायपुर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में तीन चरणों में किया जा रहा है। उद्देश्य है – जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना।
🔶 पहला चरण (8 से 11 अप्रैल 2025)
-
रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों से समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
-
हर वार्ड में “समाधान पेटी” रखी जाएगी, जिसमें नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव निःसंकोच डाल सकेंगे।
-
सभी जोनों में वार्डवार स्थानों पर अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो आवेदन लेकर पावती रसीद भी देंगे।
-
आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी स्वीकार किए जा रहे हैं।
🔶 दूसरा चरण (अप्रैल-मई, लगभग 1 माह)
-
प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा।
-
संबंधित विभागों से समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-
मांग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शासन को प्रेषित किया जाएगा।
🔶 तीसरा चरण (5 से 31 मई 2025)
-
समाधान शिविरों का आयोजन होगा, जहां पहले चरण में आए आवेदनों के निराकरण की जानकारी नागरिकों को दी जाएगी।
-
इन शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी ताकि ज़्यादा से ज़्यादा हितग्राही लाभान्वित हो सकें।
📌 मुख्य नेतृत्व एवं निगरानी
इस पूरे अभियान का संचालन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेश, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशन में किया जा रहा है। जोन कमिश्नर, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी वार्ड स्तर पर लगाई गई है।