State Service Examination 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से , 9 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह परीक्षा 246 पदों के लिए होगी। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से भरे जाएंगे। इसमें आबकारी उप निरीक्षक के सबसे अधिक 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। इस बार डीएसपी के लिए 21 पद है। पिछली बार डीएससी का पद नहीं था। पिछले कुछ वर्षों से लगातार राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 26 नवंबर को जारी हो रहा था। पीएससी की ओर से शाम को 246 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भरे जाएंगे। मुख्य परीक्षा जून में होगी।

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, उप पुिलस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण िवभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता िवस्तार अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है।

You may have missed