शुभारंभ फाउंडेशन ने नगर निगम गार्डन में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर। शुभारंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटनकर के नेतृत्व में नगर निगम गार्डन में पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा कटनकर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का आधार भी हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं महिलाओं को पौधे वितरित किए गए तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा लोगों से अपने घरों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।