शाहरुख खान को धमकी मामले में वकील को नोटिस के बाद भी नहीं हुआ पेश, रायपुर से गिरफ्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले वकील फैजान खान को मुंबई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। नोटिस के बाद भी आरोपी मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा था। आज उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले वकील ने कहा था कि, उसका फोन गुम हो चुका है। उसे जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है।

वकील फैजान खान ने शाहरुख खान की एक फिल्म के डायलॉग पर आपत्ति जताई थी, जिसमें शाहरुख ने कहा था कि, हिरण को पकाकर खा लो। उन्हें हिरण का शिकार करने में मजा आता है। फैजान ने इसकी शिकायत मुंबई और जोधपुर में भी की थी, जिसमें शाहरुख ने कहा था कि, हिरण को पकाकर खा लो। उन्हें हिरण का शिकार करने में मजा आता है। फैजान ने इसकी शिकायत मुंबई और जोधपुर में की थी, जिसमें बताया कि, हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है। इस डायलॉग से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *