लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गिरफ्तार, चार शादी कर पैसों की उगाही और ब्लैकमेलिंग का मामला

राजधानी में लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुजगहन थाने में इनके खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया। पूजा ने बिना तलाक लिए चार पुरुषों से शादी की, उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की थी।

गिरफ्तारी के समय थाने में पूजा के चार पति भी पहुंचे, जिससे माहौल गरमागर्मी से भरा हुआ था। पूजा के बारे में खुलासा हुआ कि वह शादी के बाद अपने पति के साथ रहने से बचती थी और हमेशा मायके में ही रहती थी।

बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने अदालत में परिवाद दायर कर बताया कि उसने पूजा से शादी की थी, लेकिन उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायके में रहती थी। डाकेश्वर ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर उसकी जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की। इसी दौरान उसे पता चला कि पूजा ने 15 जनवरी 2016 को पुरुषोत्तम देवांगन से भी शादी की थी और वह चार से पांच पुरुषों से शादी कर चुकी थी, बिना तलाक दिए।

पूजा ने शादी के बाद डाकेश्वर के जेवर बैंक के लॉकर में रखवाए थे, जिन्हें बाद में चुराकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद वह पैसे की मांग करने लगी और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। डाकेश्वर के मुताबिक, पूजा और उसकी मां पहले से ही इस तरह के अपराधों में लिप्त थीं, और उन्होंने कई अन्य लोगों से भी उगाही की थी।vv

You may have missed