Saturday, March 22, 2025

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं, बोलीं- ‘शीशमहल में नहीं रहूंगी’

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’ का आगाज हो गया है। शालीमार बाग से पहली बार विधायक रेखा गुप्ता (50 वर्ष) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली, और वे दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री और चौथी महिला सीएम बन गईं।

रेखा गुप्ता से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, और बीजेपी शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे, जबकि आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए।

रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मुझे कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को बीजेपी ने “शीशमहल” नाम दिया था, जिसे अरविंद केजरीवाल ने बनवाया था। बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों की अनदेखी करते हुए करोड़ों रुपये खर्च किए थे, जिसे पार्टी ने चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

Related Articles

“CGMSC घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 5 अधिकारियों को गिरफ्तार किया, मामले की गहरी जांच जारी”

छत्तीसगढ़ के CGMSC घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने इन अधिकारियों...

छत्तीसगढ़ के हिंदी साहित्य के महान कवि विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार !

छत्तीसगढ़ के रायपुर से ताल्लुक रखने वाले हिंदी के प्रमुख कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार देने...

IPL 2025: आज से शुरू होगा 18वां सीजन, पहला मैच KKR और RCB के बीच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

“CGMSC घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 5 अधिकारियों को गिरफ्तार किया, मामले की गहरी जांच जारी”

छत्तीसगढ़ के CGMSC घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने इन अधिकारियों...

छत्तीसगढ़ के हिंदी साहित्य के महान कवि विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार !

छत्तीसगढ़ के रायपुर से ताल्लुक रखने वाले हिंदी के प्रमुख कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार देने...

IPL 2025: आज से शुरू होगा 18वां सीजन, पहला मैच KKR और RCB के बीच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और...

छत्तीसगढ़ में पहली बार बिहार दिवस का आयोजन, राजनीतिक विवादों के बीच कार्यक्रम जारी

छत्तीसगढ़ में आज पहली बार बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। सत्ता और बीजेपी संगठन से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में शामिल...

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन , IG रामगोपाल गर्ग ने चौकी का शुभारंभ किया।

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी में शुक्रवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल...