रायपुर: रशियन युवती के हंगामे के बाद सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर के VIP रोड में एक रशियन युवती द्वारा हंगामा किए जाने के बाद एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, विदेशों और विभिन्न राज्यों से लड़कियों को रायपुर में बुलाकर इस रैकेट को चलाया जा रहा था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक दलाल समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी सेक्स रैकेट में अहम भूमिका थी। पुलिस ने इस मामले की जांच जारी रखते हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
