नगर निगम राजस्व विभाग के पदोन्नत अधिकारियों, कर्मचारियों ने महापौर एजाज ढेबर से मिलकर उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया

रायपुर , 28 अप्रैल 2023 : नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर राजस्व निरीक्षक सर्वश्री विवेकानंद दुबे, बलदाऊ वर्मा, प्रमोद राव जाधव, मानकू राम धीवर, अमरनाथ साहू, विजय कुमार शर्मा को सहायक राजस्व अधिकारी पद पर पदोन्नति दी गयी है,
वहीं राजस्व उप निरीक्षक सर्वश्री राजू दुबे, राजेन्द्र कुमार, वल्लभ शर्मा, सुनील कुमार ध्रुव, मनीष कुमार मरकाम, राम सेन्द्रे, नरेन्द्र सोनी, महादेव रक्सेल, कैलाश कुमार मरकाम, सुनील रघुवंशी को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गयी है. आज पदोन्नत राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में महापौर एजाज ढेबर से मिलकर उन्हें बुके प्रदत्त कर हार्दिक धन्यवाद दिया.
महापौर एजज ढेबर ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनायें दीं एवं इसी प्रकार निरन्तर कड़ी मेहनत करके रायपुर नगर पालिक निगम के लिये श्रेष्ठ राजस्व वसूली कार्य दायित्व नगर निगम रायपुर के सर्वोच्च हित में करते रहने संकल्प पूर्वक अपने प्रशासनिक दायित्वों में जुट जाने का सुझाव दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed